Uncategorized

Road Accidents: टिहरी के जाखणीधार ब्लाक में मैक्स वाहन अनियंत्रति होकर खाई में गिरा, हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही हुई मौत, एक घायल

टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां कुमेरुडांग के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब छह बजे की है। पुलिस को जाखणीधार ब्लाक के अंजनीसैंण क्षेत्र में निरालीधार-दपोली-सुनाली मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही राजस्व, पुलिस टीम, 108 एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक दो लोगों की जान जा चुकी थी। एक घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button