अपराध

घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज में एक छात्र के कमरे के दरवाजे पर चिपकाया विवादित बयान, लिखा गुस्ताय ए नबी की इक सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा…

पौड़ी: जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र के कमरे के दरवाजे पर एक विवादित पोस्टर चस्पा किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। मामले में विश्व हिंदू परिषद ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की घटना बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं संस्थान प्रशासन ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है।

इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र अर्पण छात्रावास में रहते हैं। बीते 23 नवंबर की रात को अर्पण के कमरे के बाहर एक विवादित पोस्टर चस्पा मिला। पोस्टर में दर्ज शब्द है ‘गुस्ताय ए नबी की इक सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा’। साथ ही पोस्टर में चांद के साथ सितारा व डेंजर का साइन भी बनाया गया है।

छात्रों ने चीफ वार्डन सहित अन्य लोग से इसकी शिकायत की। दूसरे पोस्टर में लिखा गया था सॉरी यह मजाक था। मामले में छात्र अर्पण ने कोतवाली पौड़ी को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर ली है।जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान ने बताया कि जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में छात्र के कमरे के बाहर दरवाजे पर विवादित पोस्टर चस्पा होना संवेदनशील मामला है। कोतवाल पौड़ी को मामले की गहनता से जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button