अपराध

पेपर आउट प्रकरण में अब इस अधिकारी पर गाज, शासन ने किया सस्पेंड

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर आउट होने के प्रकरण में एक अधिकारी पर गाज गिर गई है। शासन ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में हरिद्वार में तैनात ग्राम्य विकास अभिकरण के जिला परियोजना निदेशक केएन तिवारी को निलंबित कर दिया है।

तिवारी हरिद्वार जिले के परीक्षा केंद्र आदर्श बाल इंटर कालेज, बहादरपुर जट में तैनात थे। 21 सितंबर को परीक्षा के दौरान इसी केंद्र से भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र आउट होने का प्रकरण सामने आया था। इस मामले में अब तक पेपर बाहर भेजने वाले खालिद व मदद करने वाली उसकी बहन साबिया को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि खालिद की दूसरी बहन हिना व सॉल्वर असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को पुलिस ने नामजद किया है।

एसएसपी देहरादून प्रकरण की गंभीरता से जांच के लिए एसपी ऋषिकेश जया बलूनी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की जबकि टेक्निकल टीम जांच में जुटी है कि पेपर आउट करने में और किस-किसका हाथ है। वहीं दूसरी ओर पेपर निरस्त करने के लिए बेरोजगार संघ का प्रदर्शन लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button