अपराध

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बवाल के बाद लगा कर्फ्यू, फायरिंग में एक की मौत, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश, देखें घटना की लाइव वीडियो

हल्द्वानी: गुरुवार शाम को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत की सूचना है। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।

हल्द्वानी में बबाल व तोड़फोड़ की लाइव वीडियो

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को बवाल हो गया। मलिक के बगीचे में अवैध कब्जे तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें रामनगर कोतवाल समेत 50 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी। छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। वहीं शाम तक जारी आगजनी की घटना के बीच पुलिस को उपद्रवियों को भगाने के लिए पैर में गोली मारने के आदेश भी जारी हो गए।

मुख्य सचिव व डीजीपी के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

इस घटनाक्रम के बाद शहरभर में तनावपूर्ण माहौल हो गया। वहीं, लोगों ने कई वाहनों में आग भी लगा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून अपने सीएम आवास पर बैठक बुलाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button