पाबौ : पैठाणी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले एक आरोपी को पैठाणी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी दिनों से युवती को यहां-वहां घुमा रहा था।
महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट ने बताया कि 4 दिसम्बर को क्षेत्र का ही एक आरोपी मनोज निवासी पैठाणी बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन दोनों का कहीं पता नही लगा। 12 दिसम्बर को पुलिस ने दोनों को जितोली पुल पैठाणी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
एंबुलेंस में मरीज नहीं, बोरियों में भरा था 90 किलो गांजा, पुलिस ने चालक को दबोचा
ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का खौफ खत्म, गैंग लीडर जग्गा समेत 03 दबोचे
यूट्यूब पर देखा भागवत कथा का आयोजन, पटियाला से पहुंचे देहरादून, चार महिलाओं के गले से चुराई सोने की चेन