अपराध

घूस लेते रजिस्ट्रार कानूनगो गिरफ्तार, 3500 में बेचा ईमान, विजिलेंस ने किया दबोचा

देहरादून: परवाना चढ़ाने के एवज में रिश्वत लेने वाले रजिस्ट्रार कानूनगो को विजिलेंस की टीम ने ₹3500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगों के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चला चल संपत्ति के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बाजपुर निवासी एक व्यक्ति ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की थी कि बाजपुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह द्वारा परवाना चढ़ाने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की है। निदेशक विजिलेंस डॉक्टर वी मुरुगेशन ने तत्काल ट्रैप टीम को जांच के आदेश दिए। मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो को ₹3500 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

निदेशक विजिलेंस ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। वहीं आमजन से अपील की है कि यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग करता है या उसने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है तो इस संबंध में विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button