अपराध
दर्दनाक : घर पर बने 10 फिट के टैंक में गिरकर नवविवाहित की मौत, तीन महीने की थी गर्भवती, हत्या की आशंका, पति गिरफ्तार, दाे साल पहले हुई थी शादी

देहरादून: देहरादून के वसंत विहार में एक महिला का शव घर के आंगन में बनी पानी की टंकी से मिला है। मायका परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पति, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति अनिरुद्ध भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला आकांक्षा भंडारी की दो साल पहले ही शादी हुई थी और वह तीन महीने की गर्भवती थी।
मृतक आकांक्षा के भाई आकाश तोमर निवासी विकासनगर ने शिकायत दी कि उसकी बहन की शादी दो साल पहले अनिरुद्ध भंडारी के साथ हुई थी। अनिरुद्ध पटेलनगर में बैकरी चलाता है। आरोप लगाया है कि आकांक्षा का पति, सास अंजू भंडारी और ननद कनिका भंडारी निवासी काली मंदिर एन्क्लेव वसंत विहार उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। आरोपितों ने दहेज के लिए उसकी हत्या की है।




