अपराध

दो फाॅरेस्ट गार्ड घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई

देहरादून: विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दो फाॅरेस्ट गार्ड को गिरफ्तार किया है। फॉरेस्ट गार्ड लकड़ी को छोड़ने के एवज में रिश्वत ले रहे थे। विजिलेंस की टीम ने ट्रेप लगाकर दोनों फाॅरेस्ट गार्डों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम दोनों आरोपियों के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल संपति के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विजिलेंस के निदेशक को एक व्यक्ति ने शिकायत भेजी कि वन बैरियर पर उनकी लकड़ी छोड़ने के एवज में बैरियर पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड दीपक जोशी निवासी ग्राम लटोली जनपद चंपावत व फाॅरेस्ट गार्ड भुवन चंद्र भट्ट वर्तमान निवासी जूप वार्ड नियम एमईएस कैंप रिश्वत की मांग कर रहे हैं। निदेशक ने हल्द्वानी सेक्टर के पुलिस अधीक्षक को तत्काल ट्रेप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए। शनिवार को विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों को मस्टा वन बैरियर से शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

निदेशक विजिलेंस वी मुरुगेशन ने अपील की है कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी अपने पदीय कार्य के संपादन में किसी प्रकार का दबाव बनानकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसकी ओर से आय से अधिक संपति अर्जित की गई है तो इस संबंध में विजिलेंस के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 व वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button