
देहरादून: बाहरी व्यक्तियों की ओर से 250 वर्गमीटर से अधिक जमीन खरीदकर उसका प्रयोजन के अनुरूप निर्माण करने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शूरू कर दी है। जिला प्रशासन की ओर से 281 मामलों में शर्तो का उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट भी शासन को प्रेसित कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बाहरी व्यक्तियों की ओर से निर्धारित प्रयोजन के लिए खरीदी गई 250 वर्गमीटर से अधिक भूमि की जांच की जा रही है।
जिला प्रशासन के मुताबिक उत्तराखंड प्रदेश में जमीदारी विनाश व्यवस्था अधिनियम की धाराा 154 के अंतर्गत बाहरी व्यक्तियों की ओर से कृषि, बागबानी, उद्योग, पर्यटन आदि व्यवसायिक गतिविधि के लिए 250 वर्ग मीटर से अधिक की भूमि खरीदने के 391 प्रकरण सामने आए हैं। इनके सापेक्ष जिला प्रशासन की ओर से 281 प्रकरणों पर नोटिस जारी करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।




