अपराध

कोटद्वार में आपसी विवाद में व्यक्ति की हत्या, जमकर हुआ बबाल, पीएसी तैनात

कोटद्वार: शहर के लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गया। संघर्ष में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बबाल के बाद क्षेत्र में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस हर घर पर नजर बनाए हुई है। संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

रविवार दिन के करीब एक बजे लकड़ी पड़ाव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हो गई। देखते ही देखते खूनी संघर्ष हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शांत किया। करीब एक घंटे तक चले मारपीट और बवाल में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को बेस अस्पताल लाया गया, जिसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला बढ़ता देख हरकत में आई पुलिस ने बेस अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही घटना स्थल लकड़ी पड़ाव में भी पीएसी समेत पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। घायलों में इमरान (45) पुत्र शहीद अहमद निवासी आमपड़ाव, इकरार (26) पुत्र मुईनउद्दीन निवासी आमपड़ाव और नदीम अहमद (31) निवासी रतनपुर कुंभीचौड़ शामिल हैं। प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को भर्ती कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button