देहरादून: शुक्रवार को मतगणना से ठीक पहले भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि कांग्रेस इस बार जीत रही है और कांग्रेस 38 से 40 सीटें जीतकर सरकार बना रही हैं। पत्रकारों ने जब हरक सिंह रावत से एग्जिट पोल के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह एग्जिट पोल से सहमत नहीं हैं। हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि आज तक उनका आकलन गलत नहीं हुआ है। वह पुरी तरह से जांच परख कर ही यह जानकारी दे रहे हैं। हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि उन्हें अभी भी कई घरों के बाहर भारतीय जनता पाटी के झंडे दिख रहे हैं। यह भाजपा के पक्ष में कोई हल्का संदेश नही है। इसी झंडे वाले संकेत से उन्हें डर सता रहा है कि कहीं भाजपा दोबारा सत्ता में तो नहीं आ रही। लेकिन बाकी के सभी समीकरण कांग्रेस के पक्ष में जा रहे हैं। हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा को जो कुछ वोट पड़ी है। वह प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर पड़ी है हालांकि इस बार 2014, 2017 और 2019 वाला प्रधानमंत्री मोदी का जादू नही चल रहा है।

More Stories
ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, देखें लिस्ट
BIG NEWS: यशपाल आर्य एवं प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा, विस अध्यक्ष को लिखा पत्र
उत्तराखंड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल डीलिस्टेड,11 दलों को नोटिस