October 18, 2024

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

भोले की भक्ति में डूबी देवभूमि, नीलकंठ में दो लाख भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

Spread the love
नीलकंठ धाम जाने के लिए वाहनों की लगी लंबी लाइन

देहरादून: महाशिवरात्रि पर देवभूमि में आस्था का सैलाब उमड़ा। भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों में भीड़ लगी रही। नीलकंठ धाम में रिकॉर्ड दो लाख से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। मंगलवार रात एक बजे से ही नीलकंठ में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लंबी लाइन लग गई। देर शाम तक मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।  यहां देर रात से ही शिवधाम में शंख, घंटी की ध्वनि और मंत्रोच्चारण शुरू हो गए थे। करीब दो साल बाद महाशिवरात्रि पर्व पर नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटी। नीलकंठ धाम के पुजारी शिवानंद गिरी ने बताया कि इस बार धाम में शिवभक्तों का रिकॉर्ड टूट गया है। जो कि एक अच्छी खबर है।दूसरी ओर प्रदेश के शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर शिवलिंग की पूजा की और जलाभिषेक कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंगलवार सुबह चार बजे से हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे कावंड़ियों ने विभिन्न मंदिरों के शिवालयों में जलाभिषेक किया।

About Author