अपराध

Ankita Murder Case: पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य की पौने तीन करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, डीएम को भेजी रिपोर्ट

कोटद्वार: अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की पौने तीन करोड़ की संपत्ति जब्त होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी पुलकित आर्य द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी चल अचल सम्पत्ति की जानकारी की गयी तो प्रकाश में आये कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार के विशनपुर झरड़ा अहतमाल में 32 लाख रुपये की सजनपुर पीली में, 48 लाख रुपये की एवं ज्ञानलोक कालोनी शेखपुरा कनखल में कुल 62 लाख रुपये की भूमि अवैध रुप से अर्जित की गयी है।

साथ ही आरोपी द्वारा एक ऑडी कार जिसकी कीमत 40 लाख व एक टाटा सफारी जिसकी कीमत 14 लाख के वाहन अवैध रुप से क्रय किये गये हैं। इस प्रकार पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार में कुल 1,75,95,615 रुपये की अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है। आरोपी द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी उक्त सम्पत्ति को कुर्क करने सम्बन्धी रिपोर्ट जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की गयी है।

इसी प्रकार जनपद पौड़ी गढ़वाल में आरोपी द्वारा अवैध रुप से सरकारी (वन भूमि) पर अतिक्रमण करते हुये गंगाभोगपुर में वनन्तरा रिजोर्ट जिसकी कीमत 1,06,88,000 रुपये की भूमि अर्जित की गयी है। अवैध अर्जित सम्पत्ति कुर्क करने सम्बन्धी रिपोर्ट जिलाधिकारी पौड़ी को प्रेषित की गयी है। पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार एवं जनपद पौड़ी में कुल 2,82,83,615 रुपये की अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button