अपराध

विकासनगर में हथियारबंद बदमाशों के साथ भिड़ गया ज्वेलर, एक गिरफ्तार, ज्वेलर को लूटने सहारनपुर से आए थे बदमाश, बार्डर सील, ज्वेलर व बदमाशों के बीच हुए संघर्ष की सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

देहरादून: विकासनगर में ज्वेलर की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आए तीन हथियारबंद बदमाशों में ज्वेलर भिड़ गया। ज्वेलर ने बहादुरी दिखाते हुए खुद ही एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश फरार होने में सफल हो गए। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर सभी बार्डर सील कर दिए गए हैं, वहीं नाकों पर चेकिंग बढ़ा दी है।

लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों से भिड़ता ज्वेलर।

घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। तीन बदमाश एक दुकान में घुसे और ज्वेलर को पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास करने लगे। दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए काउंटर से ही एक बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने भी ज्वेलर को पिस्तौल दिखाई लेकिन ज्वेलर डरा नहीं और डटकर उनका सामना किया। इस दौरान एक बदमाश को ज्वेलर ने खुद ही दबोच लिया जबकि दो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय सिंह खुद विकासनगर रवाना हो गए हैं। उन्होंने सभी नाके चेकपोस्ट सील करने के निर्देश जारी किए हैं। बदमाशों की घेराबंदी की जा रही है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश व बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए यदि चेकिंग के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button