February 16, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

केदारनाथ धाम में बर्फबारी, गर्मी से मिली थोड़ी राहत, शुक्रवार को इन जिलों में बारिश की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार शाम एक बार फिर मौसम बदला। अंधड़ के साथ कई इलाकों में बौछारें पड़ी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी हुई। चमोली जिले में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। देहरादून में रात आठ बजे तेज हवाएं चलीं।

वहीं, कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में भी मौसम बदल गया है। बुधवार रात से पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। वहीं, मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर में भी हल्के ओले गिरे। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार कल शुक्रवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अन्‍य जनपदों में मौसम शुष्‍क रहेगा।

About Author