
देहरादून: प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किए हैं। हालांकि छुट्टी का आदेश तब मिला जब बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे या स्कूल के लिए तैयार हो गए थे। इससे अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ी।




