सचिवालय

IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, श्वेता चौबे टिहरी की नई एसएसपी

देहरादून: शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार इन तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक/मुख्यालय) के पद पर तैनात योगेंद्र सिंह रावत को अब पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं आयुष अग्रवाल, जो अब तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (टिहरी) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें कुंभ मेला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में नई तैनाती दी गई है। इसी क्रम में श्वेता चौबे, जोकि सेनानायक आईआरबी द्वितीय के पद पर कार्यरत थीं, अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (टिहरी) का दायित्व संभालेंगी। इसके अलावा विशाखा अशोक भदाणे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय के पद पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button