एक्सक्लूसिव न्यूज़रोजगार समाचार

खुशखबरी: शिक्षा विभाग में जल्द होने जा रही है 2364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, नियुक्ति में स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता, 15 हजार रुपये होगा मानदेय

देहरादून: शिक्षा विभाग के कार्यालयों एवं 1946 स्कूलों में आउटसोर्स से 2364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रखे जाएंगे। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है पीआरडी या उपनल के बजाए खुले बाजार व्यवस्था के आधार पर चयनित एजेंसी के माध्यम से कर्मचारियों को रखा जाएगा।

शासनादेश के मुताबिक एक हजार छात्र संख्या से अधिक 11 इंटर कालेजों में 33, पांच सौ से एक हजार छात्र संख्या वाले 62 इंटर कालेजों में 124, पांच सौ से कम छात्र संख्या वाले 1108 इंटर कालेजों में प्रत्येक में एक-एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 722 हाईस्कूलों में प्रत्येक में एक-एक एवं 43 उच्चीकृत स्कूलों में इतने ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रखे जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति में स्थानीय व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आउटसोर्स के माध्यम से स्वच्छक, सह चौकीदार एवं परिचारक के पद पर नियुक्त कार्मिकों को प्रतिमाह 15000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button