एक्सक्लूसिव न्यूज़

Big Breaking…निरंजनपुर सब्जीमंडी में अवैध कब्जों पर चला अध्यक्ष का बुलडोजर, 150 अवैध कब्जे हटाए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर मंडी अध्यक्ष ने की बड़ी कार्रवाई, कई लोगों ने कर दिया था कब्जा

देहरादून: निरंजनपुर सब्जी मंडी में लंबे समय से रेहड़ी व फड़ से अवैध कब्जा जमाए व्यक्तियों पर मंडी के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर मंडी अध्यक्ष ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में मंडी में अवैध कब्जा करने वाले करीब 150 रेहड़ी व फड़ संचालकों पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई बाहरी व्यक्तियों ने अपना कब्जा जमा लिया था।

मंडी अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने बताया कि सूचना मिली थी कि मंडी में बाहर से आए व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में रेहड़ी व फड़ लगाई हुई है। कईयों ने तो स्थायी फड़ लगाकर कब्जे भी कर लिए हैं। यह लोग मंडी में खरीदारी करने के लिए आने वाले व्यक्तियों के साथ झगड़ा करते हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष ने मंडी का सर्वे करवाया। सर्वे में पता चला कि मंडी के अंदर 150 से अधिक बाहरी व्यक्तियों ने कब्जा किया हुआ है। मुख्यमंत्री के अवैध निर्माण हटाओ अभियान को ध्यान में रखते हुए अवैध कब्जों पर बुलडोर चलाया गया। उन्होंने बताया कि रेहड़ी व फड़ किसकी शह पर लगाए गए हैं इसकी भी जांच करवाई जा रही है।

 इस मौके पर मंडी उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट, प्रदीप शर्मा, मंडी निरीक्षक अजय डबराल, दिनेश असवाल, दिनेश डोभाल, विकास चौधरी, उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा, पीआरडी कमांडर वीर सिंह रावत, पीआरडी के जवान, मंडल अध्यक्ष भाजपा रायपुर रुद्रेश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप सिंह (सन्नी) , अजय यादव, सहित मंडी समिति के पदाधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारीगण, व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button