February 22, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस, पार्टी विधायकों ने कहा- योजना वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन, हिंसा का किया विरोध

देहरादून: सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी आंदोलन को कांग्रेस ने पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के आठ विधायको ने संयुक्त रूप से कहा कि अग्निपथ योजना के वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि उन्होंने आंदोलन में हिंसा, आगजनी का विरोध भी किया। कहा कि गांधवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

विधायकों ने कहा कि सरकार ने पहले कहा कि उसने बहुत विचार मंथन के बाद योजना लागू की है। लेकिन सरकार बताए कि कहां और किसके साथ मंथन किया? सरकार जय जवान-जय किसान नारे के विपरीत आचरण कर रही है। प्रीतम ने कहा कि यह योजना युवाओं के भविष्य के साथ ही देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है।

इस मौके पर कांग्रेस के आठ विधायक हरीश धामी, विक्रम सिंह नेगी, राजेंद्र भंडारी, मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, रवि बहादुर, मयूख महर और संगठन पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर आदि मौजूद रहे।

About Author