अपराध

प्रेमिका की बेरुखी से नाराज आशिक ने जन्मदिन पर उतारा मौत के घाट, यह रही हत्या की मुख्य वजह

हरिद्वार: रुड़की में सूटकेश से मिले युवती के शव के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। आरोपी ने युवती को इसलिए मारा था, क्योंकि युवती आरोपी के साथ शादी करने के लिए तैयार नहीं हो रही थी।इसलिए उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दीशव शूटकेस में बंद करके नहर में फेंकने जा रहा था, इसी बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया।

एसपी देहात रुड़की प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुलजेब निवासी मोहल्ला मैदानियान, ज्वालापुर ने बृहस्पतिवार शाम कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। वह अपने साथ सूटकेस भी लेकर आया था। इसके बाद वह मंगलौर के मोहल्ला लालबाड़ा निवासी रमसा अंसारी को स्कूटी से लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा था। कुछ घंटे बाद वह सूटकेस लेकर गेस्ट हाउस से बाहर निकल रहा था। तभी गेस्ट हाउस मालकिन ने शक होने पर मैनेजर को सूटकेस की तलाशी लेने की बात कही थी।लोगों ने युवक को पकड़कर सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें रमसा का शव था।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया था कि दोनों के बीच आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन रमसा के परिवार वालों ने इनकार कर दिया था। रमसा ने भी परिजनों के मर्जी के खिलाफ शादी करने से इनकार कर दिया था।

तकिये से मुंह दबाकर रमसा की हत्या कर दी
इससे नाराज होकर रमसा के जन्मदिन के दिन ही हत्या करने की योजना बनाई थी। बृहस्पतिवार को उसने युवती को फोन कर जन्मदिन मनाने के लिए कलियर बुलाया और केक काटा। इसके बाद उसने तकिये से मुंह दबाकर रमसा की हत्या कर दी। शव सूटकेस में रखकर गंगनहर में फेंकने जा रहा था लेकिन इस बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button