
Dehradun: राजधानी देहरादून में भारी बारिश के मद्देनजर शनिवार को भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने कल कक्षा 01 से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। बारिश का अलर्ट देखते हुए डीएम की ओर से शुक्रवार को भी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया था।

आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी अपडेट के तहत 27 जुलाई को देहरादून जिले में भारी वर्षा व कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जनपद के सभी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थ्लों में भूसखलन की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।



