March 10, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को कल मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार, 44 अन्य को भी मिलेगा यह पुरस्कार  

देहरादून: लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को शनिवार को प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेगी दा समेत 44 अन्य हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र दिया जाएगा।नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 12 अप्रैल को नेगी दा अपने साथी कलाकारों के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सामने अपने लोकगीतों की प्रस्तुति भी देंगे।

नरेंद्र सिंह नेगी साहित्य में हम सभी के लिए आदर्श हैं। उनको यह सम्मान मिलने से हम सब कलाकारों का सम्मान हुआ है। उत्तराखंडी साहित्य को इस सम्मान से नई ऊंचाईयां मिलेगी। 
-पद्मश्री प्रीतम भरतवाण

नेगी जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने जो सम्मान मिला है, इससे हमारे उत्तराखंड़ के संगीत को गति और पहचान मिलेगी। नए कलाकारों के लिए नेगी दा हमेशा रोल मॉडल रहे हैं। 
-पद्मश्री बसंती जोशी

नेगी दा का सम्मान प्रदेश के सभी कलाकारों का सम्मान है। उन्होंने हमेशा युवा कलाकारों को प्रेरित करने का काम किया है। इस सम्मान से राष्ट्रीय स्तर पर उनके काम को सराहना मिली है।
-संगीता ढौंडियाल

About Author