अपराध

यूपी के बदमाश ने उत्तराखंड के डॉक्टर से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी, बच्चे के अपहरण की धमकी दी

हल्द्वानी: यूपी के बदमाश ने उत्तराखंड के एक डॉक्टर से तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। हल्द्वानी के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. वैभव कुच्छल को फोन कर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने और बच्चे के अपहरण की धमकी भी दी है। 

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि धमकी भरा फोन हापुड़ उत्तर प्रदेश से किया गया है। हल्द्वानी पुलिस की टीमें दबिश देने हापुड़ रवाना हो गई हैं। डॉ. वैभव कुच्छल मानपुर उत्तर, रामपुर रोड पर गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हॉस्पिटल चलाते हैं।

बीते सोमवार की शाम एक अज्ञात नंबर से उनके निजी मोबाइल पर फोन आया। कॉलर ने धमकाते हुए कहा, ‘तीन करोड़ रुपये की रकम जहां बताऊं वहां पहुंचा दें। अगर पैसा नहीं दिया तो उन्हें जान से मार देगा और उसके बाद उनके बच्चे का अपहरण भी करेगा।’ इसके बाद फोन काट दिया।

~कुछ देर बाद फिर से डॉक्टर के नंबर पर उसी नंबर से कॉल आया, जिसे उन्होंने नहीं उठाया। डरे सहमे डॉक्टर ने तुरंत इस पुलिस को सूचना दी। एसएसपी पंकज भट्ट ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए। कॉलर के मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button