मौसम

रायपुर में बादल फटने से तबाही, कई घरों में घुसा पानी, कुछ लोग लापता, टपकेश्वर, ऋषिकेश व हरिद्वार में भी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

देहरादून: देहरादून के रायपुर स्थित ग्राम सरखेत में बादल फटने से भारी तबाही हो गई। कई घरों में पानी चला गया वहीं कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है। जिलाधिकारी व एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। गुरुवार देर रात को बारिश के कारण बादल फटने के कारण कई लोग घरों में फंस गए ।

एसडीआरएफ की टीम मालदेवता के रास्ते रेस्क्यू करने के लिए निकली लेकिन वहां मार्ग बाधित होने के कारण टीम पैदल ही मौके पर पहुंचीं। यहां नदी व कुवा खाला में अत्याधिक पानी आने से ग्राम सरखेत में कुछ मकानों में पानी घुस आया। टीम ने ग्राम सरखेत में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित कर दिया है । यहां फंसे लोगों को निकाल कर होटलों में रुकवाया गया है।

दूसरी ओर टपकेश्वर में नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी मंदिर के अंदर घुस गया। ऋषिकेश व हरिद्वार में गंगा उफान पर चल रही है। गंगा खतरे के निशान से ऊपर चलने के कारण बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button