Uncategorized

पेपर लीक प्रकरण: अब सॉल्वर टिहरी की असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड, देखें आदेश

देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र के कुछ पन्ने लीक होने के प्रकरण में अब शासन ने टिहरी जिले के राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा की इतिहास की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को निलंबित कर दिया है। प्रकरण में सुमन की भूमिका सॉल्वर के रूप में पाई गई।

21 सितंबर को हुए पेपर में हरिद्वार जिले के परीक्षा केंद्र आदर्श बाल इंटर कालेज, बहादरपुर जट से प्रश्न पत्र के तीन पन्ने बाहर आए थे, जिसे खालिद ने अपने बहन साबिया को भेजे थे। इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन ने सवालों के जवाब दिए। तभी से उनकी भूमिका सवालों के घेरे में थी।

इस मामले में खालिद व उसकी बहन साबिया को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज चुकी है। वहीं परीक्षा केंद्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में हरिद्वार में तैनात ग्राम्य विकास अभिकरण के जिला परियोजना निदेशक केएन तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। अब शासन ने सुमन को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button