March 15, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

कांग्रेस में पतझड़, मनीष खंडूडी के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने भी पार्टी से दिया इस्तीफा, यह बताया कारण

देहरादून: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस के पदाधिकारियों में पतझड़ सा लग गया है। एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को मनीष खंडूड़ी ने पार्टी से इस्तीफा दिया था अब एक दिन बाद शनिवार को कांग्रेस नेता लक्ष्मी राणा ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने पार्टी पर उन्हें सहयोग नहीं देने का आरोप लगाया है।

लक्ष्मी राणा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग रह चुकी हैं जोकि भाजपा कार्यकाल में मंत्री व मौजूदा समय में हरक सिंह रावत की करीबी हैं। कार्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज घोटाले में वह ईडी के निशाने पर हैं। पूर्व में ईडी उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है। ईडी ने उनके लॉकर भी सीज किये हैं। बताया जा रहा है कि लगातार ईडी के शिकंजे में फंसने व कांग्रेस पार्टी की ओर से सहयोग न मिलने के कारण उन्होंने पार्टी को अलविदा कहा है।

About Author