February 24, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

डाटा एंट्री ऑपरेटर घूस लेते गिरफ्तार, वैट टैक्स खत्म करने के लिए मांगी रिश्वत

देहरादून: विजिलेंस सेक्टर देहरादून ने डाटा एंट्री ऑपरेटर सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 3 हरिद्वार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता हरिद्वार निवासी व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उनके फॉर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री जोकि वर्ष 2021 में बंद हो गई है। जीएसटी प्रारंभ होने से पूर्व लास्ट 3 महीने के vat tax जो कि विभाग द्वारा 176000 रुपए बताया गया को खत्म करने के एवज में जीएसटी बाबू प्रमोद सेमवाल द्वारा 120000 रुपए नगद रुपए की मांग की।

आरोपी ने किस्तों के रूप में देने के लिए कहा, जिसके आधार पर आज विजिलेंस टीम ने प्रमोद सेमवाल निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव द्वारिका विहार निकट फुटबॉल ग्राउंड जगजीतपुर कनखल हरिद्वार हाल तैनाती डाटा एंट्री ऑपरेटर सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 3 हरिद्वार को 20 हजार रुपये नकद रिश्वत धनराशि सहित सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 3 कार्यालय के पास गिरफ्तार किया।

जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि प्रमोद सेमवाल 18 वर्षों से उपनल से डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर सहायक आयुक्त राज्य कर खंड -3 हरिद्वार कार्यालय में कार्यरत है। जिसके द्वारा पुराने वैट बिल निपटाने के नाम पर शिकायतकर्ता से पैसों की मांग की जा रही थी।

About Author