अपराध

निर्भीक होकर करें मतदान, आदर्श आचार संहिता का रखे ध्यान

देहरादून: 23 जनवरी को होने जा रहे मतदान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चुनाव शांतिपूर्वक निपटाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से जनपद में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। इसके अलावा जगह-जगह फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैँ। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में सभी अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

इसके अनुपालन में चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर के नेतृत्व में सेलाकुई थानाध्यक्ष की ओर से क्षेत्र के मुख्य बाजार सेलाकुई, जमनपुर, निगम रोड, बहादुरपुर, पीठ वाली गली आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लाउड हेलरों के माध्यम से आमजन को आचार संहिता का पालन करने तथा निर्भिक एवं निष्पक्ष होकर अपना मतदान करने की अपील की गई। साथ ही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button