अपराध

दुखद: बारिश में मस्ती करते-करते नाले में बह गया युवक, मां से मिलने के लिए गया था, काफी तलाश करने के बाद नहीं लग पाया कोई सुराग

देहरादून: रायपुर में एक युवक बारिश में मस्ती करते-करते नाले में बह गया। काफी ढूंढने के बाद भी अब तक उसका कोई पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि युवक आइएसबीटी से अपनी मां से मिलने दशमेश नगर डीएस कालोनी गया था और नाले में बह गया। सूचना पर रायपुर थाना पुलिस व एसडीआरएफ ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कहीं पता नहीं लग पाया है।

रोहित गोयल उर्फ बंटी निवासी डीएस कालोनी देहरादून मंगलवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे अपनी मां से मिलने के लिए घर आ रहा था। रोहित प्रिंटिंग प्रेस मोहब्बेवाला में काम करता है, और अपने बच्चों के साथ आइएसबीटी के पास किराए के मकान पर रहता है। तेज बारिश के कारण शांति विहार में नाले में काफी पानी था। नाले पर बनी पुलिया को पार करते हुए वह नाले में बह गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button