हरिद्वार: एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) की टीम ने हरिद्वार की पॉश कालोनी गोविंदपुरी के एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। होटल में बाहर से बुलाई गई चार कॉल गर्ल के साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सारा नेटवर्क जस्ट डायल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था।
ग्राहक व कॉल गर्ल एक दूसरे से जस्ट डायल के माध्यम से संपर्क करते थे। सेक्स रेकेट का धंधा इतना फल फूल रहा था कि एक पूरा होटल लीज पर लेकर सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था।पुलिस ने सूचना के आधार पर गोविंदपुरी स्थित डिवाइन गंगा होटल में दबिश दी। होटल से ही सेक्स रैकेट चलाने वाली दिल्ली निवासी पूजा सहित चार कॉल गर्ल और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

More Stories
बिल्डर की गुंडागर्दी का डीएम ने लिया संज्ञान, गुंडा एक्ट में बुक, जिलाबदर की तैयारी
ऑपरेशन प्रहार: 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार, चम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले, 50 से अधिक निरीक्षक/उप निरीक्षक इधर-उधर