शिक्षा

इंडियनमिलिट्री कालेज में दाखिले के लिए काउंटडाउन शुरू, ऐसे करें आवेदन

देहरादून। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री काॅलेज (आरआइएमसी) के जनवरी-2023 सत्र में दाखिले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, 2022 है जबकि प्रवेश परीक्षा 04 जून-2022 को होगी। दाखिले के लिए लिखित परीक्षा अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान की होगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का बौद्धिक ज्ञान व व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार होगा। उत्तराखंड में प्रवेश के लिए वही छात्र आवेदन के पात्र हैं, जिनके माता-पिता उत्तराखंड में निवास कर रहे हैं। उम्मीदवार को आधार कार्ड जमा कराना अनिवार्य है। आधार कार्ड जमा ना कराने पर आवेदन पत्र रद कर दिया जाएगा।आवेदन पत्र आरआइएमसी से प्राप्त कर सकते हैं।सामान्य जाति के लिए 600 रुपये व अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 555 रुपये का बैंक ड्राफ्ट लगेगा। अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवार के लिए जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य है। आवेदक अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता हिंदी व अंग्रेजी में पोस्टल पिनकोड एवं फोन नंबर के साथ लिख कर भेजे। आवेदन पत्र आरआइएमसी की वेबसाइट www.rimc.gov.in से आनलाइन भुगतान करके भी प्राप्त किया जा सकता है।आवेदन पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहस्रधारा रोड मयूर विहार देहरादून के पते पर 25 अप्रैल शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक से अवश्य पहुंच जाना चाहिए। कोरियर व वाहक से आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होंगे। अपूर्ण एवं देर से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र के लिफाफे के ऊपर आरआइएमसी प्रवेश परीक्षा सत्र जनवरी-2023 अवश्य लिखा हो व आवेदन पत्र के साथ पत्र व्यवहार का स्वयं का पता लिखा हुआ 9 गुणा चार इंच का लिफाफा मय 30 रुपये के डाक टिकट के साथ होना जरूरी है। आवेदक का पत्र व्यवहार का पूरा पता, पिन कोड व फोन नंबर के साथ होना चाहिए।इतनी होगी अभ्यर्थी की आयुअभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2023 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2010 से पहले और एक जुलाई 2011 के बाद का नहीं होना चाहिए। प्रवेश के समय अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा सात में अध्ययनरत या कक्षा सात उत्तीर्ण कर चुका हो।

फार्म के साथ संलग्न करें

दो पासपोर्ट आकार की फोटो।
जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम, ग्राम पंचायत से)।
जाति प्रमाण पत्र।
प्रधानाचार्य की ओर से प्रमाणित वर्तमान कक्षा में अध्ययन का मूल रूप से फोटो सत्यापित प्रमाण पत्र।
मूल निवास प्रमाण पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button