देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिने में पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल को जगह नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में पार्टी के कई नेताओं पर हमला किया है। पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट सीट से लगातार छठी बार चुनाव जीतने वाले चुफाल ने कहा कि वह सीधे सरल कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पार्टी को खून पसीने से सींचा है।पार्टी की सेवा में उन्होंने अपना धरबार तक नहीं देखा है। लेकिन अब सीधे सरल लोगों का जमाना नहीं है। सेटिंग गेटिंग वाले लोगों का जमाना है। चुफाल ने यहां तक कहा कि 1996 से उनके भगत सिंह कोश्यारी से संबंध खराब हैं। जिसका वह खामियाजा भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी गुट में नहीं हैं और गुटबाजी नहीं करते। अगर गुटबाजी करते तो शायद कैबिनेट में जगह पा चुके होते।
बता दें कि पुष्कर सिंह धामी की ओर से डीडीहाट सीट से विधानसभा का उपचुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस सीट से विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि पार्टी ने उनसे अब तक कोई बात नहीं की है। विधायक चुफाल ने कहा कि जल्द ही वह पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे और इसका कारण भी पूछेंगे।

More Stories
ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, देखें लिस्ट
BIG NEWS: यशपाल आर्य एवं प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा, विस अध्यक्ष को लिखा पत्र
उत्तराखंड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल डीलिस्टेड,11 दलों को नोटिस