स्वास्थ्य से खिलवाड़ : आठ लाख में बेची जा रही थी बीएएमएस की फर्जी डिग्री, दो डॉक्टर समेत कॉलेज का संचालक गिरफ्तार, कई फर्जी डाक्टर क्लीनिक खोलकर बैठे हैं

देहरादून: अगर आप भी बिना पड़ताल किए डाक्टर से इलाज करवा रहे हैं तो संभल जाइए। झाेलाछाप डाक्टर आपकी सेहत से खिलवाड़ कर सकते हैं। दरअसल कई जगह झोलाछाप डाक्टर फर्जी क्लीनिक खोलकर बैठे हैं। इसका खुलासा देहरादून में स्पेशल टास्क फोर्स ने किया है। फर्जी डिग्री से दून के प्रेमनगर और रायपुर में प्रेक्टिस करने वाले डाक्टर दबोचे गए हैं। बुधवार को एसटीएफ ने दून में प्रेक्टिस कर रहे दो डॉक्टर समेत कॉलेज का संचालक दबोचा। आरोपी कर्नाटक की यूनिवर्सिटी की फर्जी डिग्री दे रहा था।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार 36 लोगों के फर्जी डिग्री से उत्तराखंड में प्रेक्टिस की पुष्टि हुई। ब्लैंक डिग्री और मुहर बरामद हुई। फर्जी डिग्री से दून के प्रेमनगर और रायपुर में प्रेक्टिस करने वाले डाक्टर दबोचे गए हैं। इनमें प्रीतम निवासी अंबे वाला श्यामपुर थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून, मनीष अली निवासी सुमन पुरी अधोइवाला थाना रायपुर और इमरान पुत्र इलियास निवासी शेरपुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश शामिल हैं।




