एक्सक्लूसिव न्यूज़

यहां बारिश व बर्फबारी बनी आफत, कई जगह लोग फंसे, एसडीआरएफ बनी संकटमोचन

देहरादून: मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के बाद एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट रही। राज्य के कई जनपदों में बारिश व बर्फबारी में कई लोगों के फंसे होने की सूचना एसडीआरएफ को मिली। एसडीआरएफ व पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर बर्फबारी से अवरुद्ध हुए मार्गों में से वाहनों को धक्का मारकर निकाला साथ ही फंसे हुए लोगों को भी सुरक्षित निकाला। 1. चमोली जनपद के दीवालीखाल में बर्फबारी में फंसे छह लोगों को एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित खेती गांव पहुंचाया। जिसके बाद नायब तहसीलदार कर्णप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया। 
2. थाना बड़कोट क्षेत्र में एक वाहन के बर्फ में फंसे होने की सूचना पर तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उक्त वाहन में दो लोग सवार थे, जिन्हें एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षित बड़कोट पहुंचाया। 
3. थाना सोनप्रयाग की ओर से बताया गया कि त्रिजुगी नारायण मंदिर से तीन किलोमीटर नीचे कुछ लोग बर्फ में फंसे हैं, जिस पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर वहां फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 
4. अल्मोड़ा जनपद के मच खाली नामक जगह में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना एसडीआरएफ को मिली। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया जा रहा है।
5. कोतवाली जोशीमठ से सेलंग के पास कुछ वाहन बर्फ में फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम की ओर से मौके पर पहुंचकर वहां फंसे हुए वाहनों को धक्का मारकर पार कराया। 
6. नैनीताल में बर्फबारी के कारण वाहनों के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा धक्का मारकर वाहनों को पार कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button