सड़क हादसा

Big Breaking…देहरादून में बड़ा हादसा, कंटेनर से टकराई कार थल सेना के कैप्टन की मौत, एयरफोर्स अधिकारी घायल, ट्रक चालक हुआ फरार

देहरादून: कंटेनर ट्रक व कार की टक्कर होने से थल सेना के कैप्टन की मौत हो गई। वहीं हादसे में एयरफोर्स अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार देर रात हाथीबड़कला स्थित सेंट्रिया माल के निकट हुआ।
कार कैंट की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। कार सवारों को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां कार चालक सृजन पांडे को मृत घोषित किया गया। मृतक सृजन पांडे उम्र 27 वर्ष निवासी गोमती नगर लखनऊ जोकि वर्तमान में 201 इंजीनियर रेजीमेंट क्लेमेंटटाउन में तैनात थे। वहीं सिद्धार्थ मेनन निवासी देहराखास पटेल नगर एयरफोर्स में अधिकारी हैं। कंटेनर चालक एक्सीडेंट के पश्चात मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button