उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही बस गंगनानी के पास खाई में गिर गई। हादसे में सात यात्रियों की मरने की सूचना है वहीं 27 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, बस संख्या(uk 07 8585) 34 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।

More Stories
टिहरी में दुखद हादसा, पिकअप खाई में गिरने से 08 की मौत, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग में हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
मसूरी रोड पर हादसा, SDRF ने दो को सुरक्षित निकाला, एक चट्टान में फंसा, रेस्क्यू जारी