April 22, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

Big Breaking: गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही यात्रियों से भरी बस गगनानी के पास खाई में गिरी, सात यात्रियों की मौत, 27 घायल, बस में 34 लोग थे सवार

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही बस गंगनानी के पास खाई में गिर गई। हादसे में सात यात्रियों की मरने की सूचना है वहीं 27 घायलों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या(uk 07 8585) 34 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है।

About Author