अपराध

यूपी में पुलिस का खौफ, गले पर तख्ती टांग आत्मसमर्पण करने पहुंच रहे बदमाश, गोली न मारने की कर रहे अपील

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। योगी की शपथ लेने से पहले कई अपराधी गले में तख्ती टांग कर थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया। इसी तरह का एक और मामला आगरा से सामने आया है। यहां हत्याकांड का आरोपी पुलिस कार्रवाई के डर से थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। दूसरे अपराधियों की तरह इस हत्यारोपी ने भी गले में तख्ती टांग रखी थी, जिसमें लिखा था मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं।
मुझे पुलिस गोली न मारे। यह पंक्तियां लिखी अपील को गले में तख्ती टांगकर एक युवक थाने में पहुंचा और स्वयं को पुलिस को सौंप दिया। युवक हत्या के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिशें दे रही थी। अपील के साथ सरेंडर करने की घटना नगर में चर्चा का विषय बनी रही और सभी लोग कानून व्यवस्था की सख्ती और प्रदेश सरकार के अपराधियों के प्रति कडे़ रवैये की दाद देते नजर आए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी के पर्यवेक्षण और सीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में सिरसागंज पुलिस हत्या सहित आधा दर्जन मुकदमों में वांछित चल रहे अभियुक्त हिमांशु उर्फ हनी पुत्र संजय कुमार यादव उर्फ गुडडू निवासी सीएल वाटिका कस्बा अरांव थाना सिरसागंज को तलाश रही थी। इसके लिए पुलिस की टीम द्वारा कई बार संभावित ठिकानों पर दबिशें भी दी गई थीं।

इधर योगी के शपथग्रहण से पहले इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के दूसरे शपथ ग्रहण से पहले राजधानी में अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है। पीएम मोदी समेत सैकड़ों वीवीआईपी के पहुंचने से पहले यहां पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश राहुल सिंह ढेर हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button