अपराध

Big breaking: हरिद्वार में दिनदहाड़े तमंचे के बल पर ज्वेलर्स के यहां 05 करोड़ रुपये की डकैती

हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पांच हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे की नोक पर श्री बाला जी ज्वेलर्स के यहां डकैती की घटना को अंजाम देते हुए करीब 05 करोड़ की ज्वैलरी उड़ा ली। बदमाश अपने साथ मिर्च का पाउडर भी लेकर आये थे।दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में रोष है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेन्द्र डोबाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पांच हथियारबंद ज्वेलरी शौरुम में पहुंचे और तमंचे की नोक पर स्टाफ को एक जगह खड़े होने को कहा। इसके बाद शौरुम से सारे गहने उठाये और फरार हो गए। बताया जा रहा कि बदमाश दो वाहनों में घटना को अंजाम देने आए थे। मौके पर बदमाशों व शौरुम स्टाफ के बीच संघर्ष की बात भी सामने आई है क्योंकि वहां पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं।

सबसे बडी बात यह है कि बदमाशों के मन मे बिल्कुल भी ख़ौफ़ नहीं था, किसी ने भी चेहरा नहीं ढका था। घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है। हरिद्वार से निकलने वाले सभी मार्गों पर चैकिंग की जा रही है। हरिद्वार से निकलने वाले यूपी, बिजनोर के मार्गों पर सख्ती से चेकिंग की जा रही है।

इससे पहले 09 नवंबर को जब राष्ट्रपति शहर में थीं तब बदमाशों ने देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस शौरुम से करीब 20 करोड़ रुपये के गहने लूटे थी। इस मामले में दून पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार तो किया था लेकिन करोड़ो के सोने का अब तक पता नहीं लग पाया। यह डकैती भी हरिद्वार की तरह डाली गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button