पर्यावरण

कार्बेट पार्क घूमने गए पर्यटकों के वाहन पर हाथी ने किया हमला, पर्यटकों ने भागकर बचाई जान, देखिए वीडियो

नैनीताल: रामनगर स्थित कार्बेट पार्क घूमने के लिए गए कुछ पर्यटकों की जान उस समय संकट में फंस गई, जब एक बड़े हाथी ने वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया।चालक ने धैर्य दिखाते हुए वाहन को रिवर्स गियर में काफी दूर तक ले गया। कुछ देर बाद हाथी खुद मुड़ गया।गर्मी बढ़ने के साथ ही नैनीताल में पर्यटकों की सख्यां बढ़ने लगी है। कार्बेट पार्क के ढिकाला जोन का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी एक पर्यटकों की गाड़ी के आगे दौड़ रहा है। 

कॉर्बेट पार्क में सफारी को निकले पर्यटकों के वाहन पर एक हाथी के हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रामनगर के जिम कॉर्बेट पार्क के ढिकाला ज़ोन का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पर्यटकों को लेकर एक सफारी कैंटर जा रहा है। तभी अचानक एक हाथी कैंटर पर हमला करने के मकसद से भागता हुआ पहुंचता है। हाथी को कैंटर की तरफ आता देखकर चालक ने वाहन को रिवर्स गियर में भगाना शुरू कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button