अपराध

वीडियो: पौड़ी के युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, भाजपा नेता गिरफ्तार

पौड़ी: पौड़ी के तरसाली गांव में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या https://mandiribetlogin.blogspot.com/ कर ली। गुरुवार को आत्महत्या से जुड़ा एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया। जिसमें युवक ने पहले वीडियो बनाकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर बार-बार पैसे ठगने का आरोप लगाया और फिर सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली

पौड़ी पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार डोईवाला के कोठारी मोहल्ला निवासी जितेंद्र नेगी (मूल निवासी तलसारी, पो. गिरगांव, जनपद पौड़ी) ने गुरुवार प्रातः खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

वीडियो में जितेंद्र नेगी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता हिमांशु चमोली ने उससे करोड़ों रुपए की ठगी की, जिससे परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। आरोप लगाया कि हिमांशु चमोली ने उससे समय-समय पर 35 लाख रुपए लिए। यह रकम कैश में नहीं बल्कि महंगे फोन व मर्सडीज कार ली। हिमांशु चमोली खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button