अपराध

चप्पलों से खातिरदारी : तीसरी शादी करने जा रहा था पति, दूसरी पत्नी ने बरसाए चप्पल, जान बचाकर भागा दूल्हा

देहरादून: जिला ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में तीसरी शादी करने आए दूल्हे की दूसरी पत्नी और अन्य महिलाओं ने चप्पलों व से जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को बमुश्किल गुस्साए परिजनों से बचाकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में दूल्हे पर पूर्व में एक युवती को तलाक देकर छोड़ने और एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला भी संज्ञान में आया है।

शुक्रवार दोपहर यहां एक धर्मशाला में वैवाहिक समारोह चल रहा था। बारात पहुंच चुकी थी। सेहरा बांधे दूल्हे के स्वागत की रस्में चल रहीं थीं। तभी मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस टीम को लेकर वहां पहुंच गई। महिला ने बताया कि मुरादाबाद निवासी दूल्हे ने उसके साथ 27 अप्रैल 2021 को विवाह किया था।

उसकी हरकतों की वजह से वह मायके चली गई थी। उसे पता चला कि उसका पति गदरपुर में शादी कर रहा है। पुलिस ने इस बारे में दूल्हे से ही पूछताछ की तो वह घबरा गया। उसकी सच्चाई जानकर वधू पक्ष के लोग भी हक्का-बक्का रह गए। शादी की खुशियों में खलल पड़ गया। इसी बीच महिला (पत्नी) ने चप्पल निकालकर दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। दूल्हे की पिटाई होते देखकर वधू पक्ष की महिलाओं ने भी उस पर चप्पलें बरसानी शुरू कर दीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूल्हे को आक्रोशित भीड़ से बचाकर थाने ले आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button