
देहरादून: भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की आंशका जताई है। ऐसे में जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में 01 से 12 तक सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। हालांकि यह छुट्टी का आदेश सोमवार सुबह तब जारी हुआ जब कई बच्चे स्कूल जा चुके थे या स्कूल के तैयार हो चुके थे।





