जिला प्रशासन

Big Breaking: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज, डीएम ने की संस्तुति,देखें आदेश

देहरादून: जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह पर किसी भी समय गाज गिर सकती है। डीएम सविन वंसल ने निलंबन की संस्तुति कर दी है। जिलाधिकारी सविन वंसल की अध्यक्षता में 27 मार्च को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में देहरादून एसएसपी अजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह ने शहर में बढते सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम वाले स्थानों पर मदिरा की दुकानों को मुख्य वजह बताते हुए इन स्थानों से मंदिरा दुकानों को शिफ्ट करने का अनुरोध किया गया था। जीवन सुरक्षा को सर्वाेपरि बताते हुए जिलाधिकारी ने सन पार्क इन चौक, चूना भट्टा, बिन्दाल तिराहा, रोजगार तिराहा स्थित 06 देशी व विदेशी मदिरा दुकानें को शिफ्ट करने निर्णय लिया था।

आरोप है कि जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह लोकहित के निर्णय का निजी हित में लगातार विरोध कर रहे हैं। डीएम देहरादून ने जिला आबकारी अधिकारी के निलम्बन की संस्तुति कर दी है। सूत्रों के अनुसार जिला आबकारी अधिकारी ने शासन/प्रशासन को गुमराह कर निजी हित में हाईकोर्ट को भ्रामक आख्या भेजी और वे लगातार लोकहित के निर्णय का विरोध कर रहे थे।
फिलहाल जानकारी यही है कि जिलाधिकारी सविन वंसल की अध्यक्षता में गठित सड़क सुरक्षा समिति द्वारा यातायात एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत बाधक बनी 6 शराब की दुकानों के शिफ्टिंग के आदेश जारी किये थे। सम्बन्धित अनुज्ञापियों ने फैसले के विरूद्ध उच्च न्यायालय, आबकारी आयुक्त एवं शासन में अपील की थी जिसको सभी स्तरों पर खारिज कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button