March 14, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

दुःखद हादसा: पाबौ-विसल्ड मार्ग पर पिकअप खाई में गिरा, चालक की मौत

पौड़ी: शुक्रवार शाम को पाबौ-विशल्ड मोटर मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि चालक गमाल सिंह भंडारी विशल्ड गांव का रहने वाला था और शाम को कामकाज खत्म करने के बाद अपने घर जा रहा था।

पौड़ी पुलिस के अनुसार बताया शुक्रवार देर शाम पाबौ से एक पिकअप वाहन विशल्ड की ओर जा रहा था। जो विशल्ड के समीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घायल चालक गमाल सिंह को खाई से निकालकर सीएचसी पाबौ मेें भर्ती किया गया। जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

About Author