Uncategorizedदेश विदेशधर्म संस्कृति

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु घर बैठे कर सकेंगे आनलाइन रजिस्ट्रशेन, पर्यटन विभाग ने एप की जारी

देहरादून: चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अब घर बैठे रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं को एप के जरिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करा दी है। विभाग ने इसके लिए टूरिस्ट केयर नाम का एप बनाया है। जिस पर श्रद्धालु कहीं से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बायोमेट्रिक काउंटरों पर घंटों लाइन में लगना पड़ता था। अब पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की इस समस्या का हल कर दिया है। जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव ने बताया कि पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है।

टूरिस्ट केयर नाम के एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर श्रद्धालु एप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन न कर पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला पर्यटन कार्यालय और रेलवे स्टेशन पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि टच स्क्रीन वाले क्योस्क दोनों स्थानों पर लगाए जाएंगे। क्योस्क के पास यात्रा मित्र की भी तैनाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button