अपराध

वीडियो: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, 03 महिला सहित 06 गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी में चल रहे एक सेक्स रैकेट का दून पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएनटीएफ) ने शहर कोतवाली स्थित राजा रोड पर एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर तीन महिलाएं, दो पुरुष व गेस्ट हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक महिलाएं व युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवा रहा है। सूचना पर प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एएचटीयू व कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष व तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस के मैनेजर तापस शाहू निवासी ग्राम शांतडा, पोस्ट जस्कगरी, थाना रामनगर, तहसील कान्तई जिला ईस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल सहित कमलेश साहनी निवासी रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा, बिहार, निक्का देवी निवासी ग्राम रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमबाड़ा, दरभंगा, बिहार, संजीत कुमार निवासी कमलवीधा, पोस्ट बुन्दावन, थाना- अररिया, तहसील अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार, गुल्ली देवी निवासी ग्राम सुहागपुर चौक, थाना प्लासी, जिला अरिया, बिहार वर्तमान निवासी रायपुर, देहरादून और मनु गुरुंग निवासी बस्ती दलसिंहपारा टी गार्डन जलपाइगुड़ी, बंगाल वर्तमान निवासी प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। आरोपितों के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।

पूछताछ में गेस्ट हाउस के मैनेजर ने बताया कि गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली ने लीज पर लिया है। गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यों की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं से देह व्यापार करवाया जाता है। वह ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिलाओं की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाता है तथा उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं व युवतियों के पास भेजता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button