
देहरादून: हरिद्वार को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने आयोग मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि पंचायत चुनाव दो चरणों मे होंगे। पहले चरण का मतदान 10 जुलाई ओर द्वितीय चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा। मतगणना 19 जुलाई से शुरू होगी।

प्रथम चरण
25 से 28 नामांकन
जांच 29 जून से 1 जुलाई
नाम वापसी 2 जुलाई
प्रतीक चिन्हों का आवंटन 3 जुलाई
मतदान की तिथि 10 जुलाई
मतगणना 19 जुलाई
परिणाम 19 जुलाई

द्वितीय चरण
25 से 28 नामांकन
जांच 29 जून से 1 जुलाई
नाम वापसी 2 जुलाई
प्रतीक चिन्हों का आवंटन 8 जुलाई
मतदान की तिथि 15 जुलाई
मतगणना 19 जुलाई
परिणाम 19 जुलाई




