हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो शूटरों की पहचान आकाश व आशुतोष के रूप में हुई है।
देहरादून: देहरादून में स्टोन क्रशर कारोबारी विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या करने वाले शूटर जमशेदपुर से प्लेन से उत्तराखंड पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार से भाड़े पर बाइक ली और देहरादून में हत्या की घटना को अंजाम दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो शूटरों की पहचान आकाश व आशुतोष के रूप में हुई है। तीसरे की पहचान की जा रही है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शूटरों ने गुरुवार को बाइक और शुक्रवार तड़के करीब चार बजे स्कूटी किराए पर ली थी। स्कूटी आकाश नाम से झारखंड का पता लिखवाकर ली गई थी और दोनों वाहनों के लिए एक ही पहचान पत्र जमा कराया गया था। वाहन रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक दुकान से एक दिन के लिए किराए पर लिए गए थे। शुक्रवार को देहरादून पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची और संबंधित लोगों से पूछताछ कर अहम जानकारियां जुटाईं।
शुक्रवार सुबह राजपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी के पास जिम से बाहर निकलते समय बदमाशों ने विक्रम शर्मा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। कारोबारी के पास लाइसेंसी पिस्टल होने के बावजूद हमलावरों ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि वारदात सुनियोजित थी और आरोपित पहले से रेकी कर रहे थे। एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि शूटरों के बारे में कुछ क्लू मिले हैं। पुलिस जल्द शूटरों को गिरफ्तार कर लेगी।

More Stories
फंदे पर झूल रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, समय रहते बचाई जान
दहेज के लिए दरिंदगी की हद, नवविवाहित पत्नी का मुंह कंबल से दबाकर की हत्या
एसएसपी प्रमेंद्र की दो टूक, गलतफहमी न पालें छात्र, अराजकता फैलाई तो बख्शे नहीं जाएंगे